सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

गाजर

त्‍वचा भी चमकाए और बालों को भी बढाए गाजर का जूस गाजर का जूस कम कैलोरी वाला जूस होता है जो कि विटामिन और मिनरल के तत्‍वों से भरा होता है। यह नारंगी रंग का जूस पीने में बड़ा ही टेस्‍टी लगता है और आसानी से बन भी जाता है। गाजर का जूस रोजाना पीने से आपको कई तरह से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिल सकता है। केवल सेब ही नहीं बल्‍कि गाजर भी डॉक्‍टर से दूर रखता है। इसके अलावा अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्‍किन चमकदार रहे, बालों में हमेशा शाइन रहे और आपका ब्‍लड शुगर हमेशा बैलेंस रहे तो गाजर को अनदेखा   ना करें। आइये जानते हैं गाजर खाने के जूस के खूब सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में। 🍋गाजर का जूस पीने से लाभ-🍋 1 .आंखों की रौशनी बढती है- इसमें बीटा-कैरोटभ्‍न और ल्‍यूटिन पाया जाता है जो कि एक खास तत्‍व होता है जो आंखों की रैटीना पर असर डालता है। यह आंखों को मोतियाबिंद और रतौंधी से बचाता है। 🍋 2 .रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाए: गाजर के रस में बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट और पोषण पाए जाते हैं साथ ही विटामिन सी भी होता है। यह हमारे इम्‍मयून सिस्‍टम को मजबूती प्रदान करते हैं और शरीर को रोगों से दूर रख...

How fruit effect health,?

1. फलो से संबंधित पढ़ाई को “Pomology” कहा जाता है। 2. अमेरिका की दुकानो पर जो सेब बेचा जाता है वह एक साल पुराना होता है। 3. क्या आप जानते है दुनिया का सबसे Produce होने वाला फल टमाटर है। 4. लीची के बीज खाने नही चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते है. 5. अंगूर के कुल उत्पादन का 71 प्रतिशत हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है. 6. सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है. यह त्वचा पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा , खुजली और सूजन को दूर करता है. 7. केले थोड़े से रेडियोधर्मी भी होते है। 8. दवाई लेने के बाद अंगूर खाने से आपकी मौत भी हो सकती है। 9.यदि आप अंगूरो को माइक्रोवेव में रखते है तो यह फट जाएगें ।10. सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि उनमें 25 प्रतीशत हवा होती है। 11. अगर आप को किसी चीज से ईर्ष्या(जलन) है तो अगर आप केले खाए तो यह कम हो सकती है. क्योंकि इन में एक प्राक्रितक अम्ल(तेजाब) होता है जो कि हमारे शरीर के अंदर जाकर इसके प्रभाव को कम करता है. 12. सेब लगभग 7,000 प्रकार के होते है. 13. आम दुनिया में सबसे पसंद किया जाने वाला फल है. इसे फलों का राजा कहते है और यह भारत का राष्ट्रीय ...

Thaeroed

थाइरॉइड हमारे शरीर की कार्यपद्धति मे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में होने वाली मेटाबॉलिज्म क्रियाओं में थाइरॉइड ग्रंथि से निकलने वाले थाइरॉक्सिन हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मेटाबालिज्म क्रियाओं से ये निर्धारित होता है कि शरीर में बनी ऊर्जा को कब स्टोर किया जाए और कब व कितना यूज किया जाए। इसीलिए शरीर में उपस्थित थाइरॉइड ग्लैंड में किसी भी तरह की अनियमितता होने पर पूरे शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। इस ग्र्रंथि में अनियमितता होने पर सामान्यत: हाइपोथाइरॉइडिज्म, हाइपरथाइरॉइडिज्म, गठान होन या कैंसर होने जैसी समस्याएं होती है। अगर आपके साथ भी थाइरॉइड की ग्रंथि की अनियमितता से जुड़ी कोई समस्या हो तो नीचे लिखे प्राकृतिक उपायों को अपनाएं। थाइरॉइड में अनियमितता के लक्षण- हार्मोनल बदलाव- महिलाओं को पीरियड्स के दौरान थाइरॉइड की स्थिति में पेट में दर्द अधिक रहता है वहीं हाइपरथाइरॉइड में अनियमित पीरियड्स रहते हैं। थाइरॉइड की स्थिति में गर्भ धारण करने में भी दिक्कत हो सकती है। मोटापा- हाइपोथाइरॉइड की स्थिति में अक्सर तेजी से वजन बढ़ता है। इतना ही नहीं शरीर में कॉलेस्ट्...

हंसने के तरीके

खिलखिलाकर हंसना समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जो लोग हंसने में कंजूसी नहीं करते हैं यानी खिलखिलाकर हंसते हैं ऐसे लोग उत्साही प्रवृति के होते हैं। ऐसे व्यक्तियों की बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है तथा सहनशील होते हैं। इनके मन में छल कपट की भावना नहीं रहती है। जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इनके जीवन में प्रेम का अहम स्थान होता है। अट्टहास लगाना कुछ लोग हंसते समय तेज आवाज निकालते हैं। इस तरह की हंसी को अट्टाहास वाली हंसी कहते हैं। जिन लोगों की ऐसी हंसी होती है वह स्वाभिमानी और परिश्रमी होते हैं। ऐसे लोग जीवन में सफल भी होते हैं। लेकिन हंसी के साथ चेहरे के हाव-भाव भी बदल रहे हों तो व्यक्ति अभिमानी हो सकता है। मंद मुस्कान कई लोग बड़े ही मंद मुस्कान के साथ हंसते हैं। जिन लोगों की ऐसी हंसी होती है वह वह बुद्धिमान और गंभीर प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों को जल्दी क्रोध नहीं आता है और कठिन समय में धैर्य से काम लेते हैं। रुक-रुक कर हंसना कुछ लोग हंसने में भी कंजूसी करते हैं यानी रूक-रूक कर हंसते हैं या किसी बात पर देर से इन्हें हंसी आती है। ऐसे लोगों ...

पेट के घाव

💦 पेट के घाव पाचनतंत्र के रास्ते की दीवार में ज्वालामुखी के मुख जैसे बनते हैं जो जठरीय स्राव के सम्पर्क में रहते हैं। ये घाव तब उत्पन्न होते हैं जब आम श्लैष्मिक सुरक्षा तत्व अव्यवस्थित हो जाते हैं या अम्ल और पेप्सिन जैसे कोटरिय कारणों की उग्रता से दब जाती है। ये घाव कभी-कभी आहार नली के निचले भाग में विकसित होते हैं, लेकिन अधिकतर पेट के कम वक्रता वाले भागों पर बनते हैं, जहां उन्हें जठरीय घाव कहते हैं। जब यह घाव ड्यूडनम के पहले भाग में होते हैं, तब इसे ड्यूडनम  अल्सर कहते हैं। कारण- में घाव बनने का मुख्य कारण पेट व ड्यूडनम की श्लैष्मिक दीवार द्वारा भेजे जाने वाली सुरक्षा तथा ड्यूडनम के रसों की काम करने की क्षमता का कम होना तथा उसके शक्ति क्षमता से अधिक मात्रा में जठरीय रस का स्राव होना है। जठर रस के सम्पर्क में आने वाले जठरांत्र मार्ग के सभी भाग आहार नली के निचले श्लैष्मिक ग्रंथियों, पेट की श्लैष्मिक कोष की परत, जठरीय ग्रंथियों की श्लैष्मिक झिल्ली के कोष, मुख्य रूप से श्लेष्मा का स्राव करने वाली जठर निर्गम की गहरी ग्रंथियां और अंतत: उच्च क्षारीय श्लेष्मा का स्राव करने वाली ड्य...

चीकू खाने के क्या-क्या फायदे

@चीकू(sapota) में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है जो लोग रोज़ व्यायाम और कसरत करते हैं उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज़ खाना चाहिए- 2- चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है- 3- हड्डियों के लिए गुणकारी चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है कैल्शियम और आयरन तथा फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है- 4- इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं चीकू दस्त, और एनिमिया से बचाते हैं साथ ही, आंतों की शक्ति बढ़ाता है कफ की समस्या में भी चीकू का सेवन फायदेमंद होता है चीकू में खास तत्व पाए जाते हैं जिनसे श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकालकर यह पुरानी खांसी में राहत देता है इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है- 5- चीकू में एं...