सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दालचीनी और दूध से शरीर को सभी बीमारियों से दूर कैसे रखें यहाँ जानें

दालचीनी और दूध के गुण, दालचीनी वाला दूध :- क्या आप चाहते हैं कि सारे दिन कि थकान और दौड़-धूप के बाद आप रात को चैन की नींद सो सकें, या फिर आप कैंसर और शुगर जैसी घातक जानलेवा बीमारियों से हमेशा के लिए अपना बचाव करना चाहते हैं तो इस इसके लिए आपको दालचीनी वाला दूध पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है आइए जानते हैं दालचीनी वाले दूध के बारे में.

दालचीनी और दूध में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दूध पीने से हमारी मांसपेशियों और नसों को सुकून मिलता है, और रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद बहुत अच्छी आती है. ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि दूध में अमीनो एसिड पाया जाता है, अमीनो एसिड आपके दिमाग को सुकून देता है उसको शांत करके आपको रात को अच्छी नींद दिलाता है, इसके अलावा भी रात को सोने से पहले दूध पीने के बहुत फायदे हैं पर यहां हम दालचीनी और दूध के गुणों के बारे में बात कर रहे हैं आपको दालचीनी वाला दूध पीने से कितने फायदे होते हैं इस पोस्ट में आप जानेंगे.
दालचीनी वाला दूध पीने से जिसमें एंटी बैक्टीरियल तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपको स्किन की प्रॉब्लम या स्किन फंगल इन्फेक्शन और दूसरे तरह के त्वचा के इंफेक्शन से लड़ने में काफी मदद मिलती है, इसके अलावा ये आपके मानसिक तनाव को आश्चर्यजनक रूप से कम करता है और दालचीनी वाला दूध मोटापे को घटाने में भी मदद करता है.
  • मजबूत हड्डियों के लिए आप दालचीनी वाले दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं जिससे हड्डियां काफी मजबूत हो जाती है और विशेषज्ञों का मानना है इस तरह का दूध रोजाना पीने से गठिया जैसे रोगों की समस्या कभी नहीं होती.
  • अगर आप दालचीनी है और शहद वाला दूध रोज पीते हैं तो इनमे इस तरह के केमिकल पाए जाते हैं जो हमेशा आपको कैंसर से दूर रखते हैं.
  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दालचीनी वाला दूध पीना चाहिए, आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि पुराने जमाने में भी बच्चों को इस तरह का दूध दिया जाता था जिसमे दालचीनी और शहद की मात्रा होती थी जिससे बच्चों की इम्युनिटी शक्ति बढ़ जाए.
  • पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी आप दालचीनी वाला दूध पी सकते हैं, अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो इस तरह का दूध पीना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा इसके अलावा यह गैस की प्रॉब्लम में भी आपको फायदा करता है अगर आपके पेट में गैस की समस्या है तो आप दालचीनी वाला दूध ले सकते हैं.
  • शुगर डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी दालचीनी वाला दूध पीना फायदेमंद है कई अध्ययनों से भी विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि कर दी है की दालचीनी में इस प्रकार के कई कंपाउंड पाए जाते हैं जो आपके ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं दालचीनी वालादूध खासतौर पर Type-2  डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद रहता है.
  • गले की खराश और गले के दर्द के लिए भी आप हल्का गर्म गुनगुना दालचीनी वाला दूध पी सकते हैं इससे गले की खिचखिच दूर हो जाती है और दर्द भी गायब.
  • खूबसूरत बालों के लिए भी और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी यह हल्दी दूध आपके काम आता है दालचीनी के दूध के सेवन से जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है आपकी त्वचा से संबंधित लगभग हर समस्या दूर हो जाती है इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपको त्वचा के रोगों से और इन्फेक्शन से बिल्कुल सुरक्षित रखता है.

दालचीनी वाला दूध कैसे बनाएं यहां सीखें

दालचीनी वाला दूध बनाने के लिए आप 1 भगोने में दूध को गर्म कीजिए दूध को गर्म करते समय उसमें दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा डाल दें और फिर उस को गर्म करें, दूध जब गर्म हो जाये तब इसमें आप थोड़ी मात्रा में  शहद डाल सकते हैं और फिर इसको छानने के बाद ही इसका सेवन करें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...