सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेशाब के रंग से अपने स्‍वास्‍थ के बारे में जानकारी

अपने पेशाब के रंग से आप अपने शरीर के संकेतों को जान सकते हैं क्या आपका शरीर कैसे स्वास्थ्य लेवल पर है तो चलिए पढ़ते हैं कुछ अपने शरीर के संकेतों के बारे में अपने पेशाब के रंग से आप पता लगा पाएंगे क्या आपका शरीर कितना स्वस्थ है या आप बीमार हैं.

पेशाब के रंग से जानें अपने शरीर के स्वास्थ्य का लेवल

दोस्तों जहां इस पोस्ट में हम आपको आज बताएंगे पेशाब के रंग से आप किस तरह अपने शरीर का स्वास्थ्य स्तर पता कर सकते हैं पेशाब के रंग के जरिए आपके शरीर का स्वास्थ्य लेवल इसलिए पता पड़ जाता है क्योंकि सारी बीमारियां पेट से होती है. और आपने भी देखा होगा जब आप आश्वस्त होते हैं तो आप के पेशाब का रंग बदल जाता है नीचे संकेतों को आप पढ़ सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि आपको अब क्या करना है. 
वैसे तो मानव शरीर में प्रत्येक अंग महत्वपूर्ण है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हमारे लिए गुर्दे का महत्व है क्योंकि गुर्दा हमारे शरीर से गंदगी को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है, और अगर जरा सी भी गड़बड़ होती है तो हमें पेशाब के रंग के जरिए पता चल जाता है क्योंकि पेशाब का रंग बदलना आपके शरीर के अंदर रोग के जन्म लेने के संकेत होते हैं.
पेशाब का रंग हल्का पीला होना :- अगर आपके मूत्र का रंग हलका पीलेपन पर है या फिर बिल्कुल पानी की तरह साफ है इसका मतलब है आपके शरीर का प्रत्येक अंग भली भांति कार्य कर रहा है और आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
पेशाब का रंग पीला होना :- अगर आपकी यूरिन का रंग पीले रंग का है इसका मतलब है कि आपको पानी की कमी हो चुकी है. अगर आप पानी कम पीते हैं तो पहले से अधिक मात्रा में पानी पीना चालू कर दें ये अपने आप अपने सामान्य रंग में बदल जाता है.
पेशाब का रंग गाढ़ा पीला होना:- और यदि आपके यूरिन का रंग एकदम से गाढ़ा और पीले पन पर है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं इसका मतलब है आप का लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा और आपको लीवर की या फिर हेपेटाइटिस की प्रॉब्लम हो सकती है. 
पेशाब का दूधिया सफेद रंग :- अगर आप का पेशाब दूधिया सफेद रंग का है तो इसका मतलब है कि आप के पेशाब में बैक्टीरिया बन चुके हैं, क्योंकि ऐसा तब होता है जब आपके मूत्र मार्ग के रास्ते में संक्रमण पैदा हो जाए या फिर आप कि गुर्दे (किडनी) में पथरी बनने लगती है. इस तरह के संकेत आने पर आप डॉक्टर से एक बार जरूर जांच करवाएं.
पेशाब का रंग लाल हल्का गुलाबी :- आपके यूरिन का रंग हल्का या लाल गुलाबी इसलिए भी हो सकता है क्या आपने चुकंदर या स्ट्रॉबेरी खाया हो अगर यह सब खाया है तो इस पोस्ट पर ध्यान ना देना और लेकिन आप अगर सामान्य तौर पर इस तरह का पेशाब आपको आता है तो आपके पेशाब में लाल रंग का खून भी हो सकता है तो यह बेहद चिंताजनक विषय इस को डॉक्टर को तुरंत दिखाएं क्योंकि इन ऐसा अधिकतर तब देखा जाता है या तो कुछ लोग जब अपने शरीर की क्षमता से अधिक व्यायाम करते हैं उनके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं टूट जाती हैं और उनके पेशाब से अब यह गुलाबी रंग का या लाल रंग का यूरिन आना शुरू हो जाता है या यह किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है.  इसलिए अगर आपने उस दिन चुकंदर या स्ट्रॉबेरी नहीं खाया है तो फिर आप डॉक्टर को अवश्य दिखाएं. 
नारंगी रंग का यूरिन आना :- दोस्तों कई बार ऐसा होता है आप जब कोई दवा खाते हैं तो यह नारंगी रंग पैदा कर सकती है विशेषकर यूरिन से जुड़ी समस्याओं को सही करने के लिए कुछ ऐसी दवाएं होती है जब के पेशाब का रंग नारंगी रंग में बदल देती हैं और इसके अलावा कुछ लोगों को गाजर खाने से भी यह गाजर का रस पीने से उनके पेशाब का रंग हल्का नारंगी हो जाता है.
नीला या हरा यूरिन आना :- कई बार जैसा कि आपने ऊपर पड़ा पेशाब संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए जो दवाइयां बनाई जाती हैं उन में विशेष डाई का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से भी आपके पेशाब का रंग हल्का नीला या हरे रंग में बदल जाता है. अगर आपने इस तरह की कोई दवाई पी है या खायी हो तो चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि ऐसा होना स्वाभाविक ही है. या फिर आपने कुछ ऐसा खाना खाया हो जिसमें आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल किया गया हो तब भी आपकी पेशाब का रंग नीला या हरा हो सकता है और अगर इन दोनों में से कोई कारन नहीं है और आपको इस रंग की यूरिन आ रही है तो आप चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...