सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जुकाम का इलाज – घरेलु नुस्खों द्वारा


घरेलु नुस्खों द्वारा जुकाम का इलाज यहाँ पढ़ें:- दोस्तों किसी को भी सर्दी ज़ुकाम हो जाना एक आम बात है, वैसे तो यह आम बात है लेकिन अगर सर्दी जुखाम बिगड़ जाए तो बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है ना तो आप दोस्तों के बीच उठ बैठ सकते हैं और सर्दी जुखाम की वजह से आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता और कई बार तो सर्दी जुखाम होने की वजह से आप को बुखार भी आ जाता है.

जुकाम का इलाज हिंदी में -HOME REMEDIES FOR COLD IN HINDI LANGUAGE

जुकाम का इलाज:- हेल्थ टिप्स इन हिंदी ब्लॉग में आज आपको सर्दी-जुकाम को ठीक करने के उपाय बता रहे हैं, वैसे सर्दी-जुकाम संक्रमण से तेजी से फैलता है इसलिए इस बीमारी से बच पाना बहुत मुश्किल है. यहां आपके लिए कुछ सर्दी जुकाम को जल्दी से ठीक करने वाले घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं. मुझे पूरी उम्मीद है इससे इन घरेलू नुस्खों से आपको सर्दी जुकाम से बहुत जल्द राहत मिल जाएगी और ये पोस्ट अच्छी लगे तो दोस्तों अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस को जरुर शेयर करना ताकि आपके दोस्त भी इस जानकारी को पढ़ लें.
सर्दी जुकाम के कारण अगर सर भारी हो रहा है तो अजवाइन को तवे पर अच्छी तरह गर्म करके एक कपड़े में उसको रखकर पोटली जैसी बना लें अब इस पोटली को आप अपने हाथों पर मलें, और नाक से सूंघें  थोड़ी ही देर में अगर आपकी नाक भी बह रही हो तो वह भी बंद हो जाती है और इसको सूंघने से आपका सर दर्द और जो सर में भारीपन बना हुआ है वह भी जल्द ठीक हो जाता है. 

सर्दी जुकाम का इलाज आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों द्वारा

  • बहुत तेज सर्दी होने के कारण यदि आप को बुखार आ गया हो या हरारत सी हो तो आप एक चम्मच अजवाइन और इससे लगभग 4 गुना गुड़ एक गिलास पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और जब ये थोड़ा गुनगुना रह जाए तब इस काढ़े को पीकर छोड़ कर सो जाएं.
  • सर्दी और खांसी को ठीक करने का एक देसी बहुत कारगार है. एक अमरुद (जामफल) को लेकर गर्म राख में दबा दें और तकरीबन से 20 या 30 मिनट तक उसमें दबा रहने दें और फिर जब वह भुन जाय तो उसको निकालकर हल्का हल्का गर्म खा लें. इससे तेज से तेज सर्दी और खांसी में भी आराम मिलता है.
  • अधिक तेज कफ की दिक्कत होने पर आपकी छाती में कफ जमा हो गया है तो इस से राहत पाने के लिए आप सौ ग्राम सरसो के दानों को पीसकर उसमें सौ ग्राम हल्दी हल्की आंच पर अच्छी तरह से भून लें और सुबह शाम एक चम्मच शहद के साथ लें इससे आपकी छाती का सारा बलगम निकल के बाहर हो जाता है.
  • और ऐसे लोग जिन लोगों को लगातार सर्दी जुकाम बना रहता है या नजला हो उन लोगों को हल्के गुनगुने गर्म पानी से ही नहाना चाहिए.
  • जुकाम के साथ साथ बुखार भी है तो आप इस उपाय को कर सकते हैं एक चम्मच प्याज के रस में 2 छोटे चम्मच शहद मिलाकर चाटें, और एक बात का विशेष ध्यान रखें के इसको खाने के बाद बाद बाहर हवा में ना जाएं और यदि संभव सो जाएं.
  • अगर गले में खराश है और आपकी नाक भी सर्दी के कारण बंद है तो इसके लिए आप एक बेहद सस्ता और सटीक आसान उपाय कर सकते हैं एक गिलास गरम पानी में दो चम्मच नमक डालकर गरारे करें, ऐसा करने से आप का गला साफ हो जाएगा और आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि इस तरह का प्रयोग करने से यह आपको तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है.
  • तेज़ सर्दी या खांसी और ज़ुकाम में आप गुड और अदरक को अच्छी तरह से गर्म करके चाटने से भी बहुत जल्द आराम मिलता है.
  • बहुत ज्यादा सर्दी और ज़ुकाम होने पर आप गर्म दूध में आधा छोटा चम्मच पिसी हुई हल्दी को भूनकर दूध के साथ मिलाकर पी जाए यह देसी घरेलू नुस्खा भी बहुत काम का है इसके अलावा आपको इससे खांसी में भी रहत मिलती है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...