सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन 5 घरेलू नुस्खों से करें किडनी की पथरी का सफल इलाज



किडनी में स्टोन किहोना एक आम समस्या है. यूरीन में कई रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं. यूरिक एसिड, फॉस्फोरस, कैल्शियम और ऑक्जेलिक एसिड. यही सारे रासायनिक तत्व स्टोन बनाने के लिए उत्तरदायी होते हैं.डनी 
 
इसके साथ ही बहुत अधिक मात्रा में विटामिन डी के सेवन से, शरीर में लवणों के असंतुलन से, डीहाइड्रेशन से और अनियमित डाइट की वजह से भी किडनी में स्टोन हो जाता है.
किडनी में स्टोन हो जाने की वजह से पेट में हर वक्त दर्द बना रहता है. इसके अलावा बार-बार यूरीन डिस्चार्ज करना, शौच के दौरान दर्द होना, बहुत ज्यादा पसीना आना और उल्टी होना इसके लक्षण हैं.
हालांकि इसके उपचार के लिए कई तरह की दवाइयां बाजार में उपलब्ध हैं और ऑपरेशन से भी इसका इलाज संभव है लेकिन आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर भी किडनी के स्टोन से राहत पा सकते हैं .
घरेलू उपायों के साथ ही ये बेहद जरूरी है कि आप नियमित रूप से 10 गिलास पानी का सेवन करें. स्टोन होने की हालत में कम पानी पीना दर्द और तकलीफ की वजह बन सकता है .
1. लेमन जूस और ऑलिव ऑयल
बरसों से लेमन जूस और ऑलिव ऑयल को मिलाकर उसका सेवन गॉलब्लेडर के स्टोन के लिए किया जाता रहा है लेकिन किडनी के स्टोन में भी ये काफी कारगर है . नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड कैल्शियम बेस वाले स्टोन को तोड़ने का काम करता है और दोबारा बनने से भी रोकता है. इस मिश्रण को बनाने के लिए नींबू के रस और ऑलिव ऑयल को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें.
2.अनार का जूस
अनार का जूस और उसके बीज दोनों में ही एस्ट्रीजेंट गुण होता है जो कि किडनी के स्टोन के इलाज में मददगार है. यदि आपकी किडनी में स्टोन है तो प्रतिदिन एक अनार खाना या फिर उसका जूस पीना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा अनार को फ्रूट-सलाद में भी मिलाकर खाया जा सकता है.
3. तरबूज
मैग्न‍िशियम, फॉस्फेट्स, कार्बोनेट और कैल्शियम से बने किडनी स्टोन के इलाज के लिए तरबूज एक बहुत अच्छा और कारगर उपाय है. तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जोकि स्वस्थ किडनी के लिए एक प्रमुख तत्व है. पोटैशियम यूरीन में एसिड लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है. पोटैशियम के साथ ही पानी भी भरपूर होता है जोकि स्टोन को नेचुरल तरीके से शरीर से बाहर निकाल देता है.
4. राजमा
राजमा में भरपूर फाइबर होता है. इसे किडनी बीन्स के नाम से भी जाना जाता है. किडनी बीन्स किडनी और ब्लेडर से जुड़ी हर किस्म की समस्या से राहत दिलाने में कारगर होती है. इसे बनाने से पूर्व जिस पानी में भि‍गोया जाता है उसे पीने से भी फायदा मिलता है.
5. व्हीट ग्रास
व्हीट ग्रास को पानी में उबालकर ठंडा कर लें. इसके नियमित सेवन से किडनी के स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी बीमारियों में काफी आराम मिलता है. इसमे कुछ मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पीना और बहतर हो सकता है.







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...