सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गर्भावस्था, अल्सर और पित्त की बिमारियों में केला है गुणकारी औषधि


केले के स्वास्थ्य लाभ :
हृदय के लिए लाभप्रद, पोटेशियम का स्रोत
केला पोटेशियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। पोटेशियम होने के कारण यह हृदय पर अच्छा प्रभाव डालता है और रक्तचाप को सामान्य करने और दिल के सामान्य रूप से काम करने में सहायक है। एक केले में करीब 467 मिलीग्राम पोटेशियम और केवल 1 मिलीग्राम सोडियम होता है। केले के रक्तचाप को कम करने के गुणों को बहुत से अध्ययन भी सिद्ध करते हैं।
1. फाइबर में अधिक और कब्ज़ में गुणकारी :
पके केले में काफी पानी में घुलनशील फाइबर होता है और यह कब्ज़ में फायदा करता है. कब्ज़ में पका केला ही प्रयोग करना चाहिए और पानी भी पूरे दिन काफी मात्रा में पीना चाहिए।
2. अल्सर में फायदेमंद :
केले का सेवन पेट के अल्सर और एसिड को भी कम करने में सहायक है। इसमें antacid प्रभाव है और यह अल्सर द्वारा होने वाले नुक्सान से भी रक्षा करता है। एक अध्ययन में, केले और दूध के साधारण मिश्रण ने एसिड का स्राव काफी कम कर दिया। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि ताजा केला पेट के घाव से भी बचाव करता है।
3. दृष्टि 👀 के लिए अच्छा :
केले आँखों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं और विज़न को सही सकने में मददगार हैं।
4. अवसाद (depression) 😢 में लाभकारी :
अवसाद में केले का सेवन अच्छा प्रभाव डालता है। इसमें पाया जाने वाला ट्रिपटोफेन प्रोटीन शरीर में सेरोटोनिन के निर्माण में मदद करता है। सेरोटोनिन अव्स्साद में राहत देता है और मूड को ठीक करता है।
5. खून को बढाता है :
केले में काफी आयरन या लोहा होता है और इसलिए ये शरीर में खून की कमी क पूरा करता है।
6. नींद, अल्कोहल और बुद्धी :
• नींद न आना और अल्कोहल के प्रभाव को दूर करता है।
• केले खाने से इन दोनों ही समस्याओं में फायदा होता है।
• बुद्धि, मानसिक क्षमता पर अनुकूल प्रभाव।
• यह मानसिक शक्ति और बुद्धि को बढ़ता है।
7. हड्डियों को मजबूती देने वाला :
केले खाने से हड्डियों मजबूत होती हैं। यह कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता में सुधार कर सकते हैं।
8. प्रोबायोटिक :
केला, प्रोबायोटिक के तरह भी काम करता है और अच्छे जीवाणुओं की संख्या को बढ़ाते हैं।
9. गर्भावस्था में लाभप्रद :
गर्भवती महिलाओं में केले का सेवन उल्टी, मितली आदि लक्षणों को कम करता हैं। गर्भावस्था में इसका सेवन माँ और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है।
10. पित्त की बिमारियों में अच्छा :
केला तासीर में ठंडा होता है और पित्त की बिमारियों में अच्छा प्रभाव डालता है।
11. दस्त, संग्रहणी में लाभदायक :
दस्त और पेचिश में केले का सेवन शरीर में ताकत देता है। यह मल को बाँधने का भी काम करता है। इसको खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की आपूर्ति भी हो जाती है।
कुछ महत्वपूर्ण बातें :
• केले के सेवन से जिन लोगों को गैस  की समस्या हो, वो इसे खली पेट न खाएं।
• इसे खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं।
• कच्चा केला खाने से भी समस्या हो सकती है इसलिए पूरी तरह से पका केला ही खाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...