सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाओं के लिए » यूरीन इन्फेक्शन और उसका सरल उपाय

पेशाब में दिक्कत आना या यूरीन इन्फेक्शन होना एक आम समस्या होती जा रही है ज़्यादातर पुरुष , महिलाओं या जवान लड़कियों में 100 में से अस्सी प्रतिशत लोग कभी न कभी मूत्र रोगों से परेशान रहे होते हैं. क्रैनबेरी फल पेशाब के रस्ते में होने वाले संक्रमण का एक बेहतर प्राकृतिक उपाय है लेकिन ये इलाज सबसे प्रभावी होने के साथ साथ थोड़ा महंगा भी होता है क्योंकि क्रैनबेरी का फल आसानी से हर जगह उपलब्ध नहीं है और ये थोड़ा महंगा भी होता है. लेकिन यहाँ हम आज आपको जो उपाय बता रहे हैं वो बहुत किफायती, सस्ता और बड़ी ही आसानी से मिलने वाली चीज है और आप पेशाब सम्बन्धी समस्या से इस सस्ती चीज़ से राहत पा सकते हैं।

यूरीन इन्फेक्शन और उसका उपाय  – URINE INFECTION TIPS IN HINDI

मूत्र मार्ग संक्रमण यानी के यूरीन इन्फेक्शन दोस्तों इसके लक्षण आम और आसानी से पहचाने योग्य होते हैं। यूरीन इन्फेक्शनमें पेशाब के दौरान बार-बार आपको दर्द होता है और कई बार आपको पेशाब लगना, पेशाब के दौरान जलन होना, बुखार होना, मतली (जी मचलना) और आपके लोअर बैक में दर्द का होना ये लक्षण होते हैं।
यूरीन इन्फेक्शन वाले व्यक्ति को घर पर बैठे हुए भी अच्छी खासी परेशानी हो सकती है। आप्तोर पर यह समस्‍या एंटीबॉयोअिक दवाएं लेने से ठीक हो जाती है। लेकिन इसके कुछ घरेलू उपचार उपाय भी हैं। वो हम आपको बाद में बताएँगे पहले जान लेते हैं के आखिर यूरीन इन्फेक्शन होता क्यों हैं.

यूरीन इन्फेक्शन क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है

मूत्र जननांग क्षेत्र में (Urogenital Region) यहाँ बैक्टीरिया के विकास होने पर मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूरीन इन्फेक्शन) होता है. दोस्तों जैसा के हमने आपको ऊपर भी बताया था के यूरीन इन्फेक्शन का होना आजकल एक आम समस्या बन गयी है और ये अक्सर तेज़ मिर्च मसालों, का सेवन, अधिक शराब पीने से, दूषित पानी पीने से, और ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त पेशाब रोकने से भी ये हो जाता है और एक कारण यह भी हो सकता है के आप बहुत लम्बे समय से बीमार चल रहे हों तब भी अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपको पेशाब सम्बन्धी विकारों का सामना करना पढ़ सकता है.
महिलाओं को ज़्यादा सावधानी बरतना चाहिए:- महिलाओं और किशोरियों को विशेषकर गर्मी और बरसात के मौसम में खासतौर से कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पेशाब लगने पर यानी के जिस समय पेशाब आये उसी समय करलें तो ज़्यादा अच्छा होता है ज़्यादा देर तक पेशाब को रोकने की कोशिश नहीं करना चाहिए. क्योंकि पेशाब में बैक्टीरिया होते हैं और जब हम पेशाब को रोकते हैं तब ये ऊपर की तरफ बढ़ते हैं और ये बैक्टीरिया मूत्राशय में संक्रमण का कारण बन सकते है।

यूरीन इन्फेक्शन से बचने के उपाय – TIPS FOR URINE INFECTION IN HINDI

यूरीन इन्फेक्शन से बचने के लिए एक बहुत ही सरल उपाय है. इन्फेक्शन का दर तब होता है जब हमारे शरीर में यूरिन बहुत ज़्यादा समय तक रुक रहे या अधिक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं तो भी दर वाली बात है अगर किसी को यूरीन इन्फेक्शन हो भी जाये तो इस तरह के संक्रमण के दौरान अधिक मात्र में पानी पिएं, जूस या सूप का सेवन करें क्योंकि इससे मूत्र प्रवाह बढ़ता है और किसी भी संक्रमण के होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

यूरीन इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ घरेलु उपचार

खूब विटामिन सी युक्‍त जूस पी सकते हैं जैसे, अनानास, सिट्रस फ्रूट वाले फल भी जैसे के नींबू, मोसम्बी, संतरा और अनार आदि। और ज़्यादा मात्रा में पानी पीना इसका सबसे अच्‍छा उपचार तो है ही। ढेर सारा पानी पियें जिससे बैक्‍टीरिया का नाश हो सके। जों का पानी पी सकते हैं, नारियल पानी पीना भी एक अच्छा उपाय है. ध्यान रहे के जों का पानी आपके पेट में एसिड की मात्रा घटा देता है जिससे आपकी पेट को शांति मिलती है धयन रखिये सिर्फ आपके पेट की शांति की बात हो रही है नहीं तो आप कुछ और समझ लें.
यूरीन इन्फेक्शन के समय चाय, कॉफी, और चॉकलेट को हाथ भी न लगाएं। दालचीनी, और बूचा चाय की पत्तियां, हपूशाा आदि अच्‍छे घरेलू उपचार हैं। ऐसे में आप मही यानी के मठ्ठा भी पी लें तो ये सबसे अच्छा समाधान हैं। पंसारी के यहाँ एक जड़ी बूटी मिलती है जिसका नाम इचीनेशिया होता है, जो इंफेक्‍शन को फैलाने वाले बैक्‍टीरिया को मारती है। ऐसे में इस हर्ब की चाय का सेवन करने से यह बीमारी पूरी तरह से सही हो सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

शोथ अथवा एडीमा का आयुर्वेदिक उपचार

शोथ अथवा एडीमा को आयुर्वेद में शॉफ़ भी कहा जाता है. शोथ शरीर के विभिन्न हिस्सों उत्पन्न हो सकता है जैसे कि चेहरे, आँखों या पिंडलियों में. परंतु कई रोगीयों में यह पूरे शरीर पर पाया जाता है. हालाँकि  अधिकतर स्थितियों में यह सिर्फ़ एक लक्षण मात्र की तरह माना जाता है जहा शरीर के मुख्य अंगों जैसे कि गुर्दे, जिगर, हृदय, फेफड़े, मस्तिष्क, गर्भाशय आदि में गंभीर विकार उत्पन्न हो रहे हों परंतु फिर भी ये समस्या अपने आप में एक रोग मानी जाती है. अतः प्रधान दोष के अनुसार इसका विमोचन किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार इस रोग का कारण और उनके निदान प्रदान किए गये हैं. शोथ के कारण (Causes Of Swelling In Hindi) यह रोग कई कारणों से उत्पन्न हो सकता है. पंचकर्म: यदि अनुचित अथवा असंतुलित प्रकार से दोषों का विमोचन किया गया हो. किसी प्रकार का ज्वर या बुखार अत्यधिक उपवास रखें से ऋतु अनुसार पथ्य का सेवन ना किया जाए अत्यधिक अम्लीय अथवा अत्यधिक क्षारीय भोजन लेने से यदि अत्यधिक मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन किया जाए. पुरानी लस्सी अथवा दही का सेवन करने से विरुद्धाहार के सेवन से विषाक्...

मुहाँसे त्वचा की सूजन होते हैं,

मुहाँसे सूज जाती हैं और पीप से भर जाती हैं। तैलीय ग्रन्थियों द्वारा सीबम  का अत्यधिक उत्सर्जन मुहाँसों का प्राथमिक कारण है। यहाँ मुहाँसों के उपचार हेतु कुछ सामान्य विधियाँ दी गई हैं: मुहाँसों के उपचार के लिए अधिकतर नीम और तुलसी जैसी पत्तियों का उपयोग किया जाता है।   मुहाँसों को कम करने के लिए उन पर ताज़ी और सूखी पत्तियों का लेप 10 मिनट के लिए लगाएँ, इसे एक सप्ताह में 4-5 बार करें। इनमें निम्बिन नामक सक्रिय तत्व होता है जो संक्रमणरोधी, फफूंदरोधी, ज्वरनाशक होता है और मुहाँसों को नियंत्रित करता है। तुलसी में यूजेनोल होता है, जो कि संक्रमणरोधी और निश्चेतक(antiseptic) होता है,   और यह मुहाँसों के प्रभाव को नियंत्रित करता है। मुहाँसों से छुटकारे के लिए तुलसी के लेप को एक सप्ताह में 4-5 बार लगाएँ। आलू का रस त्वचा पर मंद ब्लीचिंग चमक देता है। मुहाँसों पर 10 मिनट के लिए आलू का रस/कटा आलू/मसला आलू सीधे लगाएँ और फिर धो डालें। आलू में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, केरोटिनोइड्स और एंथोसायनिन्स होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं।  शहद में मिला हुआ नीबू का रस मुहाँसों को ठीक कर...