सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये कुछ बातें हैं जो आपकी सेक्सुअल लाइफ पर बुरा असर करती हैं


आज सेक्स का मूड नहीं है! मूड न होने के लिए शायद आप तनाव, थकान, नींद पूरी न होने को दोष देते होंगे, लेकिन जनाब एक और चीज है जो इसका कारण हो सकती है। सेक्स की इच्छा न होने का कारण आपकी खाने की प्लेट भी हो सकती है। एक रीसर्च में यह सामने आया है कि खाने-पीने की कुछ चीजें आपके हॉर्मोनल लेवल पर असर डालते हैं। तो, अगली बार आप क्या खा रहे हैं, इसपर ध्यान जरूर दीजिए। आइए जानते है 14 ऐसे फूड्स के बारे में जो आपकी सेक्स की इच्छा को कम करते हैं
कोला : आपको ऐसा लगता है कि कोला के बगैर आपकी मील पूरी नहीं हो सकती? आपको कोला की आदत के बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि कोला से प्रेम करेंगे तो आपको जल्द अपनी सेक्स लाइफ को टाटा करना होगा। कोला में आर्टिफिशल स्वीटनर्स होते हैं जो सेरोटॉनिन लेवल को प्रभावित करते हैं। सेरोटॉनिन हैपी हॉर्मोन होता है और कई रीसर्चों की मानें तो इसका संबंध सेक्स की इच्छा से होता है।
ऐल्कॉहॉल : ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है, यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लिवर हॉर्मोन मेटाबलाइजिंग का काम करता है? अगर लिवर कमजोर होता है तो जाहिर है कि ऐंड्रोजेन ऑस्ट्रोजन में तब्दील कर देता है और सेक्स की इच्छा कम होती जाती है। रीसर्चरों के मुताबिक, ऐल्कॉहॉल का ज्यादा सेवन करने से पुरुषों को स्खलन मेनटेन करने में समस्या आ सकती है। और चूंकि, ऐल्कॉहॉल महिलाओं पर भी बुरा असर डालता है, उन्हें भी इसका कम से कम सेवन करना चाहिए। ऐल्कॉहॉल महिलाओं में फर्टिलिटी पर असर डालता है। शराब पीकर ड्राइव न करें, यह तो आपने सुना होगा। लेकिन, अब यह भी याद रखें कि शराब न पीएं और बेहतर कामेच्छा की उम्मीद करें।
प्रोसेस्ड फूड : कुकीज, बिस्किट्स का ज्यादा सेवन भी सेक्स ड्राइव पर बुरा असर डालता है। सिर्फ यही नहीं, सभी तरह के प्रोसेस्ड फूड सेक्स की इच्छा को कम करते हैं। दरअसल, प्रॉसेसिंग में इस्तेमाल की जाने वाली स्ट्रिप्स पोषक तत्वों को खत्म कर देती हैं, इनमें वे न्यूट्रिएंट्स भी हैं जो सेक्स की इच्छा बढ़ाते हैं। उदाहरण के तौर पर जब गेहूं को प्रॉसेस कर आटा बनाया जाता है तो इसमें व्याप्त जिंक की तीन-चौथाई मात्रा खत्म हो जाती है जो सेक्स ड्राइव के लिए महत्वपूर्ण मिनरल है।
ट्रांस फैट : इसमें हैरानी की बात नहीं कि कन्फेक्शनरी इंडस्ट्री दावा करती है कि उसके प्रॉडक्ट्स में मैदा और ट्रांस फैट्स नहीं है। लेकिन, अगर आपकी आर्टरीज ब्लॉक हो जाती हैं तो आपके सेक्सुअल ऑर्गन्स में भी खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। लेकिन, ट्रांस फैट्स वाली चीजें खाने से एक तो मौत आपको जल्द बुला सकती है और दूसरे आपकी सेक्स ड्राइव भी कम हो सकती है। ट्रांस फैट्स वेजिटेबल ऑयल में हाइड्रोजन मिलाकर तैयार किया जाता है।
शुगर : भले ही आप चाय-कॉफी में चीनी नहीं लेते हों, लेकिन ज्यादातर फूड आइटम्स में शुगर छिपी होती है। ब्लड शुगर बढ़ने से आपकी सेक्स की इच्छा में कमी आती है।
प्लास्टिक बॉटल : हम तो यही कहेंगे कि आप प्लास्टिक की फालतू बोतलों को फेंक दें। बोतलबंद पानी से नहीं, बल्कि बोतलें परेशानी की जड़ हैं। प्लास्टिक की बोतलों और बाकी कन्टेनर्स में बिसफिनल ए(बीपीए) नाम का केमिकल कॉम्पोनेंट पाया जाता है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।
चुकंदर : चुकंदर में वैसे तो बहुत से पोषक तत्व होते हैं लेकिन अगर आपके टेस्टोस्टरोन लेवल पहले ही कम है तो चुकंदर कम खाइए। हम तो यही कहेंगे कि डॉक्टर से सलाह ले लीजिए।
कैन्ड फूड : कैन्ड फूड को तैयार करना बहुत आसान होता है। लेकिन, कैन्ड सूप और बाकी के फूड्स में डायटरी सोडियम का लेवल काफी ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और शरीर के कई हिस्सों में ब्लड-फ्लो कम करता है। अगली बार जब आपको टमाटर का सूप पीने का दिल करे तो समय निकालकर खुद ही बनाइए, कैन्ड से तौबा कीजिए।
कॉफी : हां, कॉफी का प्याला आपको अलर्ट करने के साथ आपकी नींद भगाता है। लेकिन, अगर कॉफी पीने के बाद आपको फ्रेश फील नहीं होता, चिंतित होते हैं तो इसका मतलब यह है कि कैफेन बेड पर आपकी परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती है। बेचैनी आपकी सेक्स ड्राइव घटा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

**स्वस्थ्य वृद्धावस्था**

बुढ़ापे की अवस्था हर मनुष्य के जीवन का ऐसा अंग है जब अंग-प्रत्यंग ढीले पड़ जाते हैं. चेहरे से रौनक और शरीर से स्फूर्ति भी चली जाती है. ज्यादातर मनुष्यों में इस अवस्था में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं. ऐसे में उनका मन भी उत्साह हीन हो जाता है. परंतु क्या वास्तव में जीवन का अन्तिम छोर इस प्रकार का होना चाहिए? क्या हम बुढ़ापे की रूपरेखा को बदल नही सकते? शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है और चयापचय के कार्य मंद पड़ जाते हैं. चेहरे पर झुर्रियन और रंगत में असंतुलन से धब्बे और झाइयाँ पड़ जातीं हैं. माथे, गालों और गले पर झाइयाँ आना एक आम बात है. बुढ़ापे को लाने में दो कारक विशेष रुप से कार्यरत होते हैं जिनमें से एक बाह्य है और अन्य आंतरिक है. यदि सूर्य के प्रकाश कि तीव्रता वास के क्षेत्र में अधिक है और सूर्य कि किरणों नित्य ही शरीर को दीर्घ समय तक स्पर्श करती हैं तो यह बुढ़ापे को अति तीव्र कर देती है. रेगिस्तान में सूखे क्षेत्र में रहना, गर्म हवाएँ, चिंता, तनाव, धूम्रपान, अनुचित और आवश्यकता से कम भोजन सेवन करना, खारा पानी, व्यायाम ना करना या फिर अधिक ठ...

प्याज का ये उपयोग जानकर हैरान रह जायेंगे आप

प्याज़ का एक और बहुत बढ़ा फायदा भी है जिसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हों रात को सोते समय अपने मोज़े में प्याज का एक टुकड़ा रखने के फायदे सुनकर हैरान रह जायेंगे आप यह बात मेडिकल भी कही गई है के प्‍याज में मौजूद जो फॉस्फोरिक एसिड होता है वो खून की धमनियों में घुस कर आपके खून को शुद्ध बनाता है यह भी एक तरह का  Blood Purifier  है. यहाँ आपकी जानकारी के लिये हम बता दें कि, के हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली होते हैं हैं और इनकी हमारे शरीर में आंतरिक अंगों तक तक बिलकुल सीधे पहुंच होती है। प्याज के टुकड़े को मोज़े में रखकर सोने के क्या फायदे हैं दोस्तों रात को सोने से पहले अपने मोजे में प्‍याज का एक छोटा सा टुकड़ा रखने से हमें बहुत बढे फायदे मिल सकते हैं। इस बात को तो ज़्यादातर लोग जानते ही हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर कि अंदर के कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश कर सकते हैं। इसीलिए मोजे में प्याज रख कर सोने से हम अपने बदन के अंगों को भी स्वस्थ रख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- रूह अफजा ...

आयुर्वेद द्वारा कर्क (Cancer) रोग से बचाव व उपचार

कॅन्सर अथवा कर्करोग एक जानलेवा और कष्टकारी रोग है. इसके लक्षणों का पता देर से चलता है तथा निदान में भी देर लग जाती है. इस रोग में शरीर के किसी अंग की कोशिकायों (cells) में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है. इसे अन्य अंगों पर प्रादुर्भाव (negative effect) पड़ता है. जब कॅन्सर के ट्यूमर में  बढ़ोतरी हो जाती है तो वह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है और यह अत्यंत पीढ़ा दायक रूप ले लेता है. इस रोग में तीनों दोष प्रभावित होते हैं. आयुर्वेद में कॅन्सर का निदान (Remedial Measures In Treatment Of Cancer In Hindi) इस रोग में तीनों दोषों में विकृति पाई जाती है तथा इनका निवारण चरक और सुश्रुत संहिता में वर्णित किया गया है. इन तीनों दोषों  की शांति हो जाने पर यह रोग स्वयं ही ठीक हो जाता है. कर्क रोग में लाभ देनेवाली कुछ औषधियाँ (Herbs Useful In Treatment Of Disease in Hindi) आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार सात मुख्य औषधियों का प्रयोग इस रोग के विमोचन में किया जाता है. यह औषधियाँ इस प्रकार हैं. अश्वगंधा :  यह औषधि का उपयोग शरीर को पुष्टि देने के लिए एवं शरीर...